बलरामपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कोटपाली में भाजपा से नाराज होकर युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नन्हेलाल गुप्ता की अगुआई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजू, जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, सचिव शैलेश गुप्ता मुन्ना, अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण तिर्की, हसनात हुसैन सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीधर यादव को पंच पद में हराने वाले विकास यादव ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं ने भाजपा की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन जताया और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और भरोसा जताया कि इन नए साथियों के जुड़ने से कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नन्हेलाल गुप्ता ने कहा कि यह जनता का कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास और भाजपा से नाराजगी का प्रमाण है।
विधायक प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि कांग्रेस सदैव जनता के हितों के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने नव-प्रवेशित कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के सिद्धांतों पर चलकर समाज सेवा करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम के दौरान समस्त ग्रामवासियों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया और आगामी चुनावों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Categorized in: