ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर कन्या हायर सकेण्डरी विद्यालय बलरामपुर के नजदीक स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना स्थानीय निवासियों द्वारा फायर ब्रिगेड हेतु दी गई थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर विलंब से पहुंचा और वाहन में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं था। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद वाहन में पानी भरने की प्रक्रिया शुरू की गई । जिससे आग बुझाने के कार्य में अनावश्यक विलंब हुआ और आग पर नियंत्रण पाने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा।

जिस पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल रूप से जिला सेनानी नगर सेना को दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही के निर्देश दिये।

कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में अनुशासनहीनता एवं अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर फायर इंचार्ज श्री सजय पटेल ,सैनिक क्र0 91 राजेन्द्र प्रसाद,सैनिक क्र0 65 बुद्धिनारायण दुबे,श्री फासिस जेवियर पंप आपरेटर कम वाहन चालक,श्री सुनीन एक्का फायर मेन को होमगार्ड अधिनियम की धारा 13 नियम 12 में दिये गये प्रावधान के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Categorized in: