राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने बलरामपुर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा के आयोजन हेतु आदेश जारी किया जाए।
बसंत कुजूर ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिनांक 05 मार्च को छत्तीसगढ़ पंचायत अधिनियम 1993 की धारा6 (3) के तहत अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए जिले के सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा के आयोजन हेतु आदेश जारी किया गया है।उसी तर्ज पर बलरामपुर जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में भी विशेष ग्राम सभा के आयोजन के लिए आदेश जारी किया जाए, ताकि स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो सके।

Categorized in: