राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर
बलरामपुर। नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लोधीराम एक्का एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल एवं नगरपालिका की नवनिर्वाचित टीम ने जिले के कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नगर के विकास और जनसुविधाओं को लेकर कई अहम मांगें कलेक्टर के समक्ष रखी गईं।
मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से छठ घाट के समीप स्थित शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने, अटल व्यवसायिक परिसर के लिए पुराने अस्पताल की जमीन को नगरपालिका को हस्तांतरित करने, नगर के विभिन्न वार्डों में विद्युतिकरण कार्य का विस्तार करने, स्ट्रीट लाइट के लिए अलग सप्लाई केबल लगाने तथा शहर का विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के लिए एजेंसी नियुक्त करने जैसी मांगों को प्रमुखता से रखा गया।
इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद गौतम सिंह, योगेश गुप्ता, राकेश सिंह मिंटू, सांसद प्रतिनिधि मंगलम पाण्डेय सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Categorized in: