अंबिकापुर। सोनोग्राफी जांच कराने आए दंपती की स्कार्पियो वाहन का कांच तोड़कर अज्ञात लोगों ने अंदर रखे हैंड बैग को पार कर दिया। बैग में 15 हजार रुपये नगद सहित कुछ कागजात थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डॉयल 112 की टीम पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम सलका, चंदरपुर निवासी सुभाषचंद कुशवाहा अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए लेकर मिशन अस्पताल अंबिकापुर आए थे। यहां चिकित्सक ने सोनोग्राफी जांच कराने कहा। सोनोग्राफी के लिए वे स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 15 ई 2555 से दर्रीपारा में स्थित सुनीता सोनोग्राफी पहुंचे। सुनीता सोनोग्राफी के सामने जगह नहीं होने के कारण वे संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के सामने स्कार्पियो वाहन को खड़ा किए थे। आधा घंटा बाद जब वे वापस लौटे तो स्कार्पियो के पीछे खिड़की का साइड कांच टूटा था। स्कार्पियो के अंदर रखा महिला का हैंड बैग गायब था। हैंड बैग में नगद रकम के अलावा कुछ कागजात थे।

Categorized in: