लखनपुर पुलिस गिरफ्तार करके हत्या में प्रयुक्त टांगी जप्त की

गिरिजा ठाकुर

अंबिकापुर। हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी भतीजा को लखनपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के समक्ष समर्पण करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी एवं पहने हुए कपड़े को पुलिस जप्त की है।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा की मीला बाई ने 13 अगस्त को लखनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 12 अगस्त को वह अपने महिला साथी के साथ बहिन दामाद बलवंत दास के खेत में रोपा लगाने चिलबिलपारा गई थी। शाम को बहिन दामाद बलवंत दास अपने घर चिलबिलपारा से पुहपुटरा जाने वाली रोड में खाद लेकर बहरा खेत की ओर आ रहा था, इसी दौरान बलवंत दास का भतीजा करम दास पीछे से टांगी लेकर दौड़ते हुए आया और बलवंत दास को जान से मारने की नीयत से टांगी से सिर में वार कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोट आई थी। बलवंत दास जमीन में गिर गया, इसके बाद भी आरोपी गाली-गलौज करके जिंदा नहीं छोड़ने की बात कहते हुए टांगी से लगातार गंभीर चोट पहुंचाया और मौके से फरार हो गया। आहत बलवंत दास को लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे, यहां से बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले गए। यहां उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर ने आहत की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे अग्रिम इलाज हेतु रायपुर रेफर कर दिया था। रायपुर में इलाज के दौरान मीला बाई ने घटना को जानकारी लखनपुर थाने में दी थी, जिस पर धारा 109, 238 (क) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इधर मामले में फरार आरोपी करम दास न्यायालय के समक्ष समर्पण किया, इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान आरोपी करम दास 30 वर्ष निवासी पुहपुटरा चिलबिलपारा ने बताया कि वह अपने चाचा बलवंत दास के घर के बगल में रहता है। घटना दिनांक 12 अगस्त को वह अपने खेत से काम करके घर वापस आया था, इसी दौरान बलवंत दासपौधा उखाड़ देने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा, इसके बाद वह अपने घर के अंदर चला गया। कुछ देर गाली-गलौज करने के बाद चाचा बलवंत दास चला गया और आरोपी करम दास भी अपने खेत तरफ चला गया था। पहले भी चाचा बलवंत के द्वारा कुछ सामान चोरी कर लेने की बात कहकर उसे गा्रंव में बदनाम कर दिया था, इसी बात से वह नाराज रहता था। इसी बात को लेकर बलवंत दास को खोजतेे खेत तरफ गया था। चाचा को खेत तरफ जाते देखकर मौके पर जाकर टांगी से हमला करके वह फरार हो  गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, जानकी राजवाड़े, अमरेश दास शामिल रहे।

Categorized in: