राजेंद्र ठाकुर (राजू) ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर राजपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला बालक आश्रम जिगड़ी में कक्षा पांचवीं के छात्र से मारपीट के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन ने बड़ी ही प्रमुखता के साथ समाचार उठाया था इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक विपता राम रवि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है यह कारवाई जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
जांच में छात्र के भाई और विद्यार्थियों शिक्षक उमेश कुमार महंत एवं प्रधान पाठक विपता राम रवि के कथनों तथा पंचनामा और विद्यालय की दैनिक उपस्थिति पंजी का परीक्षण किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 13 अगस्त को कक्षा पांचवीं के छात्र जनक लाल के साथ प्रधान पाठक द्वारा डंडे की से मारपीट किए जाने की घटना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाई गई।
जांच के दौरान घटना के दिन छात्र को अनुपस्थित दर्ज किए जाने संबंधी उपस्थिति पंजी में भी विसंगति मिली। जांच प्रतिवेदन में उक्त कृत्य को बच्चों के नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत बताते हुए गंभीर कदाचार की श्रेणी में माना गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रधान पाठक विपता राम रवि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय निर्धारित किया गया है।

Categorized in: