एनएसयूआई के ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने होलीक्रॉस के छात्रों से की सीधी बात

अंबिकापुर। एनएसयूआई के छात्र संवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने होलीक्रॉस स्कूल के सभाकक्ष में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनके सवालों के जवाब दिए।

देश और समाज के प्रति जेन-जी और जेन-अल्फा के विचारों को जानने तथा उनकी मांगों को आगे रखने के उद्देश्य से पूर्व उपमुख्यमंत्री की पहल पर सरगुजा एनएसयूआई ने इस संवाद शृंृंखला की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम पूर्णत: गैर-राजनैतिक है। इसकी पहली कड़ी में बीते 30 जुलाई को पूर्व उपमुख्यमंत्री ने माउंट लिटेरा स्कूल के छात्र-छात्राओं से संवाद किया था। होलीक्रॉस स्कूल में आयोजित संवाद में छात्रों ने जेन-जी के जंतर-मंतर आंदोलन, छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे की कमियों से लेकर अंबिकापुर शहर की सड़क और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था तक पर सवाल पूछे। कुछ छात्रों ने उनकी निजी रुचियों पर भी प्रश्न किए। एक छात्र ने पूछा कि वे कौन-सी किताबें पढ़ते हैं, तो दूसरे ने ऑस्ट्रेलिया में की गई उनकी स्काईडाइविंग के बारे में जिज्ञासा जताई। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री का यह छात्र संवाद कार्यक्रम आगे स्कूलों के साथ-साथ महाविद्यालयों में भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सतीश बारी, अंकित जायसवाल, ऋषिकेश मिश्रा, धीरज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दिए जवाब  

साहित्यिक रुचि पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि उन्हें लाइट फिलॉसफी वाले लेखन पढ़ना पसंद है और वे स्वामी विवेकानंद के साहित्य का गहराई से अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि, एक राजनैतिक व्यक्ति होने के कारण आमजन से संवाद में अधिकांश समय देने के कारण साहित्य के लिए समय सीमित हो जाता है। आजकल सूचनाओं के लिए वे यूट्यूब का भी अधिक उपयोग करते हैं। शिक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘अच्छी शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं है, बल्कि भविष्य का एक अच्छा नागरिक बनना भी है।Ó जेन-जी और जेन-अल्फा के सड़क पर उतरकर अपनी मांगें रखने को उन्होंने तकलीफदेह बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों से सार्थक संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

इसलिए दिखते हैं स्वस्थ्य

स्वास्थ्य का राज सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि, वे योग नहीं करते लेकिन रोजाना सुबह घूमते हैं। बैडमिंटन खेलते हैं, और संतुलित आहार लेते हैं। इसलिए इस उम्र में भी आप लोगों को स्वस्थ्य दिखते हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नालम पोद्दार एवं शिक्षक आशीष अग्रवाल ने किया।

Categorized in: