संदेहियों ने सख्ती से पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकारा

अंबिकापुर। दोपहिया वाहन चोरी के मामले में कोतवाली थाना पुलिस 02 आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया दोपहिया वाहन बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक संजय कुमार गुप्ता निवासी त्रिकोण चौक केदारपुर ने बीते 4 सितम्बर को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 03 सितम्बर को वह अपने होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीवी 9540 को घर की सामने खड़ा करके अंदर गया था, सुबह उठा तो मोटरसाइकिल गायब था। रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों के तलाश में जुटी तो पूर्व में चोरी के प्रकरणों में चालान हुए आरोपी अविनाश मिश्रा एवं मारपीट, चोरी एवं लूट की घटना में शामिल आरोपी अमजद खान पर संदेह की सुई घूमी। पुलिस ने अविनाश मिश्रा 35 वर्ष निवासी केनाबांध एवं अमजद खान 35 वर्ष निवासी गोधनपुर बैरियर के पास को तलब करके वाहन चोरी के मामले में सख्ती से पूछताछ की तो इन्होंने त्रिकोण चौक से होंडा साइन मोटरसाइकिल चोरी करके मायापुर में झाड़ियों में छिपाकर रखना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर होंडा साइन मोटरसाइकिल को पुलिस बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक सेतराम गहिर, आरक्षक मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े, डीडी सिंह, अमित राजवाड़े, अनुग्रह तिर्की, उमाशंकर साहू, मुकेश चौधरी, कुश सोनी, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Categorized in: