फ्लिपकार्ट की धमाकेदार मंथ एंड मोबाइल्स फेस्ट सेल आज खत्म होने वाली है। वहीं, अगर आप सैमसंग फैन हैं, तो इस सेल को आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते। सेल के आखिरी दिन सैमसंग गैलेक्सी A और F सीरीज के दो शानदार 5G फोन भारी डिस्काउंट और ऑफर के साथ मिल रहे हैं। इन फोन को आप सेल में शानदार बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। ये डिवाइस आकर्षक ईएमआई पर भी आपके हो सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में आप इन डिवाइसेज की कीमत को और कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G
8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन सेल में 42,999 रुपये का मिल रहा है। फोन को बैंक ऑफर में 3 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के लिए आपको HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। यह फोन आसान ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। एक्सचेंज ऑफर में फोन की कीमत को आप 38,500 रुपये तक और कम कर सकते हैं।

फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के इस फोन में आपको 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में Exynos 1480 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है।

सैमसंग गैलेक्सी F54 5G
सेल के आखिरी दिन 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाला यह फोन 22,999 रुपये में आपका हो जाएगा। फोन खरीदने के लिए अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक भी मिलेगा। सैमसंग के इस फोन की ईएमआई 809 रुपये से शुरू हो रही है। एक्सचेंज ऑफर में आपको 21,800 रुपये तक का फायदा हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो सैमसंग का यह फोन 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आता है। इसका सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। फोन में आपको 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। सैमसंग का यह फोन 6000mAh की लैस है।

Categorized in: