Join Indian Navy Agniveer Vacancy : इंडियन नेवी में एमआर और एसएसआर अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इस भर्ती के लिए 6 जून 2024 तक एप्लाई किया जा सकता है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई थी। अविवाहित पुरुष व महिला उम्मीदवार agniveernavy.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अग्निवीर एमआर के लिए योग्यता
योग्यता – कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास।
उम्र सीमा – उम्मीदवार का जन्म 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ हो।

अग्निवीर एसएसआर पद के लिए योग्यता
अग्निवीर एसएसआर
मैथ्स व फिजिक्स के साथ 12वीं पास। कम से कम 50 फीसदी मार्क्स जरूरी।
या तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
उम्र सीमा – आवेदन का जन्म 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ हो।

दोनों पदों के लिए चयन प्रक्रिया
सबसे पहले इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (आईएनईटी) होगा। आईएनईटी के जरिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को पीएफटी यानी फिजिकल फिटनेस टेस्ट व स्टेज-2 लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। पीएफटी के बाद मेडिकल टेस्ट होगा। मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।

दोनों पदों के लिए फिजिकल टेस्ट के नियम
पुरुषों को 6.30 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। 20 उट्ठक बैठक, 15 पुशअप व 15 बेंट नी सिट-अप्स मारने होंगे।
महिलाओं को 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। 15 उट्ठक बैठक, 10 पुशअप व 10 बेंट नी सिट अप्स करने होंगे।

दोनों पदों के लिए लंबाई
पुरुष व महिला – 157 सेमी

दोनों पदों के लिए आवेदन फीस – 550 रुपये एवं 18 फीसदी जीएसटी।

आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा।

सैलरी कितनी मिलेगी
अग्निवीर को भर्ती के पहले साल 30 हजार महीने सैलरी मिलेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36,500 तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी। वेतन के अलावा हार्डशिव अलाउंस व अन्य भत्ते भी मिलेंगे। हालांकि इनकी सैलरी में से सेवानिधि पैकेज के लिए हर बार 30-30 फीसदी कटेगा। जैसे पहले साल में 30 हजार रुपये मिलने हैं। लेकिन इसमें से 21 हजार रुपये ही उसे दिए जाएंगे। बाकी 30 फीसदी यानी 9 हजार रुपये अग्निवीर सेवा निधि फंड में जमा होंगे। इस फंड में इतनी ही राशि (9 हजार रुपये) सरकार भी डालेगी। चार साल पूरे करने के बाद अग्निवीर की तरफ से सेवा निधि फंड में 5.02 लाख और सरकार की तरफ से 5.02 लाख रुपये जमा कराए जा चुके होंगे। यानी चार साल की सेवा के बाद सेवा निधि पैकेज में 10.04 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। अग्निवीर की सेवा से मुक्त किए जाने की तिथि तक कुल जमा राशि ब्याज समेत 11.71 लाख रुपये होगी। यह राशि सेवा निधि पैकेज के तौर पर मिलेगी। वहीं 25 फीसदी अग्निवीर जो सेना में आगे की सेवा के लिए रखे जाएंगे उन्हें सेना के किसी मौजूदा रैंक या ट्रेड में शामिल किया जाए। सेना में शामिल होने के बाद अभ्यर्थी को रैंक के हिसाब से वेतन व अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

Categorized in: