अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम भिट्टीकला में शासकीय राशन की अफरातफरी का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ट्रक को मौके पर खड़ा करवाया और मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत भिट्टीकला के शासकीय उचित मूल्य दुकान में ट्रक से शासकीय राशन सामग्री को उतारना था, लेकिन यहां का कुछ चावल गांव के ही शैलेंद्र राजवाड़े के घर पर उतारा जा रहा था। कुछ बोरी ही चावल के उतारे गए थे। इसे लेकर संदेह की स्थिति बनी और इसकी सूचना ग्रामीणों ने मणिपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। राशन दुकान के स्टाफ पंजी सहित अन्य दस्तावेजों को जांच के लिए मंगाया गया है।

Categorized in: