अवैध प्लाटिंग और ब्लास्टिंग की होगी जांच, धूल से मुक्ति दिलाने होगी पहल

अंबिकापुर। एनएच 343 से लगे ग्राम पंचायत रनपुर में जर्जर सड़क, नाला निर्माण, जल समस्या, अवैध प्लॉटिंग व ब्लास्टिंग संबंधी समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुंह में मास्क लगाकर चक्काजाम किया। ने दी है। करीब डेढ़ घंटे तक चले चक्काजाम के दौरान सड़क मार्ग में दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर सभी संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, और इनके द्वारा दिए गए आश्वासन पर ज्ञापन सौंपकर चक्काजाम समाप्त किया गया।

शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अंबिकापुर से रामानुजगंज जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एवं आसपास के ग्राम पंचायतों में सड़क की जर्जर स्थिति से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। साथ ही, सड़क निर्माण के दौरान अत्यधिक धूल उड़ रही है एवं कई स्थानों पर मिट्टी एवं धूल को सड़क के किनारे एवं मोड़ के पास डंप कर दिया गया है, जिससे धूल उड़ती है और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ निखिल कुजूर द्वारा आश्वासन दिया गया कि धूल से निजात दिलाने के दो गाड़ियों से लगातार पानी का रिसाव कराया जाएगा। 10 दिन के अंदर सारे गड्ढे भर दिए जाएंंगे और पूरा काम समय-सीमा में करा लिया जाएगा। पेयजल के लिए ईई पीएचई ओमकार सिंह ने बताया कि साल भर में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण होगा और बांकी डैम से पानी का सप्लाई किया जाएगा। इसके बाद ग्राम असोला, रनपुर, देवगढ़, सोनपुर में अप्रैल तक कुछ बोरिंग की सुविधा प्रदाय कर दी जाएगी। वहीं नायब तहसीलदार ने अवैध प्लाटिंग और ब्लास्टिंग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया है। इस दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह के साथ निखिल विश्वकर्मा, सौरभ फिलिप, आशीष शील, तरण बाबरा, प्रिंस विश्वकर्मा, वैभव पांडेय, ज्ञान तिवारी, निकेश यादव, सरपंच असोला दीपक पैकरा, भानु राजवाड़े, सौरभ विश्वकर्मा, फैज, विजय शर्मा, नवीन गुप्ता, लाली, सोनमणि, रामकुंवर, विलासो, पूर्णिमा, तुलेश्वरी, संतोषी, जीधन यादव, सोनू यादव, ललन दास, मुकेश दास, मोनू यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Categorized in: