जब बाइक्स की बात आती है तो सारे पुरुषों का मन पिघल जाता है. मोटरलाइकिल की दीवानगी पुरुषों में ऐसी होती है कि वो अपनी बाइक को परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं और उसकी देखभाल करते हैं. पर क्या आपने कभी किसी को अपनी बाइक का बर्थडे मनाते देखा है? हाल ही में एक शख्स ने ऐसा ही किया. उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बाइक का जन्मदिन (Man celebrate bike birthday) मनाया. इस मौके पर उसने केक भी काटा. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. लोग ये नजारा देखकर बोल रहे हैं कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से ज्यादा बाइक्स से प्यार करते हैं!

 

Categorized in: