पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है. प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौमाता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है.’

प्रधानमंत्री ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है – ‘गाव: सर्वसुख प्रदा’. लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है. प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौमाता ने एक नए बछड़े को जन्म दिया है, जिसके माथे पर ज्योति का प्रतीक है. मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है.’

आपको बता दें कि बताते चलें कि पीएम मोदी के आवास पर पुंगनूर नस्ल की गायें रहती हैं जो आंध्र प्रदेश से ताल्लूक रखती है. इनकी हाइट सिर्फ ढाई से तीन फीट तक होती है. पुंगनूर नस्ल का बछड़ा या बछिया जब पैदा होती है तो उसकी हाइट महज 16 इंच से 22 इंच तक होती है. ये गाय अत्यधिक पौष्टिक दूध देती है.

Categorized in: