युवाओ की पसंदीदा बाइक Hero Karizma जल्द आएगी अपने रापचिक अवतार में, शानदार माइलेज और दमदार फीचर्स से R15 को देगी टक्कर एक जमाने में भारतीय युवाओं की फेवरेट बाइक मानी जाने वाली हीरो करिज्मा अब नए अवतार में आ रही है। जी हां, इस साल नई हीरो करिज्मा को इंडियन मार्केट में पेश किया जा सकता है, जो कि अपने पुराने मॉडल के मुकाबले बेहतर लुक-फीचर्स और नए इंजन से लैस होगी। हीरो मोटोकॉर्प अपनी दो और पॉपुलर मोटरसाइकल पर काम कर रही है, जो कि हीरो एक्सपल्स 400 (Hero XPulse 400) और हीरो एक्सट्रीम 400एस (Hero Xtreme 400S) है।

Hero Karizma 210 में मिलेगा पावरफुल इंजन
New Hero Karizma को ब्रैंड न्यू इंजन और नए प्लैटफॉर्म के साथ पेश किया जाएगा। पुरानी करिज्मा में 223cc का एयर-कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन देखने को मिलता था, जो कि 20bhp की पावर जेनरेट करता था। वहीं, नई हीरो करिज्मा में ज्यादा पावरफुल 210cc का लिक्विड कूल्ड इंजन देखने को मिलेगा और यह 25bhp पावर के साथ ही 30Nm का पिक टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। इस मोटरसाइकल में 6 स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलेंगे।

Hero Karizma 210 लुक में भी रहेगी बेहद शानदार
नई Hero Karizma 210 के लुक और फीचर्स की बात करें देखने में यह पुरानी करिज्मा से काफी मिलती-जुलती होगी। दरअसल, अपने फेयरी लुक की वजह से हीरो की यह मोटरसाइकल युवाओं में काफी लोकप्रिय थी। अब नई करिज्मा के जरिये कंपनी प्रीमियम मोटरसाइकल सेगमेंट में बजाज और सुजुकी के साथ ही टीवीएस और यामाहा जैसी कंपनियों से मुकाबला करेगी।

आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प प्रीमियम और ज्यादा पावरफुल मोटरसाइकल सेगमेंट में अच्छा नहीं कर पा रही है। वहीं, कम्यूटर सेगमेंट में यह देश-दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही है। आने वाले समय में कंपनी अपनी प्रीमियम बाइक में लुक और फीचर्स के साथ ही पावर पर काफी काम करने जा रही है, जिसके कि वह युवाओं को बेहतर विकल्प दे सके और बाकी टू-व्हीलर कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सके।

Hero Karizma 210 की कीमत
फिलहाल इसकी कीमत की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. हीरो लॉन्च के समय भारत में 2023 करिज्मा की कीमत का खुलासा करेगा. हालांकि, संभावना है कि एक्स-शोरूम कीमत 1.3 लाख रुपये से लेकर 1.6 लाख रुपये हो सकती है.

Categorized in: