अंबिकापुर। मेहमानी करके लौट रहा ग्रामीण नशा अधिक लगने पर सड़क के किनारे अपनी मोटरसाइकिल को खड़ा करके सो गया, नींद खुली तो मोटरसाइकिल गायब थी। रिपोर्ट पर दरिमा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक दरिमा थाना क्षेत्र के राम पावले पिता दुहन पावले 35 वर्ष निवासी ग्राम गांगझरिया रकेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि बीते 02 अक्टूबर को वह अपने मोटरसायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 15 ईसी 4586 से मेहमानी करने अपने साथी बंधन राजवाड़े के यहां ग्राम मुकुन्दपुर गया था। यहां से खा-पीकर शाम करीब 6 बजे घर वापस आने के लिए निकला था। रास्ते में करजी कटईपारा के पास शाम 07 बजे ज्यादा नशा का एहसास होने पर मोटरसायकल को रोड के किनारे खडा करके लेट गया और उसे नींद आ गई। रात लगभग 09 बजे नींद खुला तो मोटरसायकल वहां पर नहीं था। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी मोटरसायकल का पता नहीं चला। रिपोर्ट पर पुलिस मोटरसायकल चोर को तलाश रही है।

Categorized in: