अंबिकापुर। वर्क फ्राम होम के नाम पर शहर का एक व्यक्ति 95 हजार 780 रुपये की ठगी का शिकार हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ठग के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
महामाया मंदिर के पास रहने वाले शिवशंकर चैहान पिता उखमल राम 49 वर्ष ने कोतवाली पुलिस को बताया है कि बीते 29 अक्टूबर को ऑनलाइन वर्क फ्राम होम के तहत नियमित रोजगार देने का झांसा देकर अनजान मोबाइल नम्बर के धारक ने व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम से चेटिंग करके अलग-अलग किस्त में 5000 रुपये, 25 हजार 300 रुपये, 65 हजार 480 रुपये ट्रांजेक्शन किया गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: