गरियाबंद। कलेक्टर भगवान दास उइके ने aआज सुबह 10 बजे संयुक्त जिला कार्यालय का गेट बंद करवा दिया। जिसके कारण कई अधिकारी और कर्मचारी बाहर ही रह गए। कार्यालय का गेट बंद करने का कारण ये था कि कलेक्टर को कर्मचारीयों के लगातार देर से आने की शिकायतें मिल रही थीं। वह चाहते थे कि ऑफिस का काम समय पर हो।

समझाइस और नोटिस से नहीं माने तो उठाना पड़ा ये कदम
कलेक्टर भगवान दास उइके ने बताया कि उन्हें बहुत समय से शिकायतें मिल रही थीं कि अधिकारी और कर्मचारी देर से आ रहे हैं। उन्होंने कई बार समझाया भी और नोटिस भी भेजे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कलेक्टर ने पहले अधिकारियों को गरियाबंद में ही रहने का आदेश दिया था, फिर भी वे समय पर नहीं आ रहे थे। गेट बंद होने से कर्मचारी हैरान थे और बाहर खड़े होकर बातें कर रहे थे।

अब समय पर होगा काम
ऑफिस आने वाले लोगों ने इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि अक्सर ऑफिस देर से खुलते हैं या कर्मचारी देर से आते हैं, जिससे उन्हें इंतजार करना पड़ता है। अब समय पर आने से लोगों को फायदा होगा।

अब भी नहीं माने तो होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने कहा है कि आगे भी यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा। अगर कोई कर्मचारी समय पर नहीं आया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा, ‘लंबे समय से अधिकारियों और कर्मचारियों के देर से पहुंचने की शिकायतें मिल रही थीं। कई बार मौखिक समझाइश और नोटिस जारी करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा ताकि कार्यालय का कामकाज समय पर और व्यवस्थित ढंग से चल सके।

 

Categorized in: