अंबिकापुर। क्रेडिट कार्ड का लीमिट बढ़ाने के नाम पर किराना दुकान संचालक से 64 हजार 237 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पटेलपारा निवासी टेसलाल गुप्ता पिता रविन्द्रनाथ गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि 20 मई, मंगलवार को अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक का शाम करीब 4 बजे फोन आया, वह अपना परिचय बैंक कर्मचारी के रूप में दिया और बताया कि वर्तमान में आपके पास जो क्रेडिट कार्ड है, उसका लीमिट बैंक के तरफ से बढ़ाया जा रहा है। इसका वीडियो वेरीफिकेशन करने की बात कहते हुए वीडियो कॉल करके स्क्रीन शेयरिंग करने व स्क्रीन पर आ रहे कैमरे को ऑन करने के लिए कहा। इसके बाद क्रेडिट कार्ड को कैमरे के सामने हाथ पर रखने के लिए कहा। जैसे ही क्रेडिट कार्ड को वह कैमरे के सामने लाया, कुछ समय के बाद क्रेडिट कार्ड से 64237.15 रुपये निकाल लिया गया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Categorized in: