रामानुजनगर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल के घोषित हुए परिक्षा परिणाम में स्वामी आत्मानंद स्कूल भुनेश्वरपुर के छात्र छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा है। अच्छी बात यह रही कि पूरे शिक्षा सत्र भर विवादों में रहे स्वामी आत्मानंद स्कूल भुनेश्वरपुर के बच्चों पर स्टाफ के बीच आपसी किचकिच का परिणाम पर कोई असर नहीं हुआ और यहां परिक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा। वहीं रामानुजनगर विकासखण्ड में अन्य स्कूलों का भी परिक्षा परिणाम सम्मानजनक रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूल भुनेश्वरपुर के कक्षा 10 वीं के होनहार छात्र मिहिर उपाध्याय ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विकासखण्ड में टापर रहे। जबकि प्रियांशु साहू 93%, शशिकला साहू 92.83%, शानू साहू 92.66%, सौम्या दुबे 91.5%, संस्कृति जायसवाल 91% , निधि साहू 90.66% , तथा मनीष कुशवाहा ने 90% अंक अर्जित कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
ईधर शा उ मा वि रामानुजनगर के कक्षा 10 वीं के छात्र प्रतिक उपाध्याय ने 93% ,योजित राजवाड़े 90% , तथा चंदा पैकरा ने 89.66% , अंक अर्जित किए हैं। जबकि कक्षा 12 वीं में शा उ मा वि भुनेश्वरपुर की छात्रा लक्ष्मी साहू ने 89.4% , परशुरामपुर स्कूल के छात्र राजेन्द्र सिंह 85.2% तथा शा क उ मा वि रामानुजनगर की छात्रा प्रिया चौबे ने 81.6% अंक प्राप्त कर विकासखण्ड के टापर रहे हैं।
रामानुजनगर के अन्य स्कूलों का भी परिक्षा परिणाम सम्मानजनक

Categorized in: