अंबिकापुर। कोयला लोड ट्रक के चालक डीजल एवं बैटरी बेचने के साथ नगद रकम लेकर फरार हो गए। ट्रांसपोर्टर ने घटना की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांधीनगर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर, राघवपुरी निवासी ट्रांसपोर्टर अर्जुन कुमार पिता जुगलाल ने पुलिस को बताया है कि उसके ट्रक को झारखंड निवासी असगर अंसारी एवं शमीम अंसारी चलाते हैं। 20 मार्च को अलसुबह करीब 03 बजे कोयला लोड ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5567 को असगर अंसारी और ट्रक क्रमांक सीजी 25 डीसी 1985 को लेकर शमीम अंसारी को ढेकानाल उड़ीसा भेज रहा था। इन्हें दोनों ट्रक में 25-25 हजार रुपये का डीजल, कोयले का कागज और 10-10 हजार रुपये नगद देकर 20 मार्च को रवाना किया था। 21 मार्च को दोनों ट्रक मणिपुर थाना के सामने खड़ा मिला, जिसके चालकों का पता नहीं था। ट्रक को देखने पर पता चला कि दोनों गाड़ियों में डलवाया गया 25-25 हजार रुपये का डीजल, चार बैटरी, कोयले का पेपर सहित कई सामान गायब था। ट्रांसपोर्टर ने ट्रकों का डीजल, बैटरी सहित अन्य सामान बेचकर प्राप्त रकम के अलावा नगदी 20 हजार रुपये लेकर चालकों के फरार होने की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: