दतिमा मोड़ (अनूप जायसवाल)- इन दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं सभी हाई स्कूल एवं माध्यमिक स्कूल निजी स्कूल को अपने विद्यालय से परीक्षा संचालन करने की अनुमति प्रदान की गई है। 3 मार्च को 10 वी कक्षा हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। बतादे कि भैयाथान विकासखंड के अंतर्गत ग्राम राई हाई स्कूल में दसवीं का हिंदी परीक्षा संपन्न होने के बाद शिक्षकों के द्वारा उत्तर पुस्तिका को बच्चों से एकत्र करने के बाद दोपहर 12:30 बजे के बीच केंद्राध्यक्ष इसीदौर तिर्की के द्वारा मोटरसाइकिल के पीछे थैले में लटका कर उत्तर पुस्तिका को करंजी चौकी में जमा करने के लिए जा रहा था लेकिन लापरवाही के कारण उत्तर पुस्तिका का बंडल बीच रास्ते में कहीं गिर गया। बताया जा रहा है कि स्कूल से 3 किलोमीटर आगे चलकर केंद्राध्यक्ष को पता चलता है की उत्तर पुस्तिका कहीं पर गिर गया है आनन-फानन में केंद्राध्यक्ष द्वारा करंजी चौकी प्रभारी को इस मामले की जानकारी फोन के माध्यम से दी गई। चौकी प्रभारी ने उत्तर पुस्तिका की पतासाजी करना शुरू कर दिया। लेकिन देर से सूचना मिलने के कारण उत्तर पुस्तिका नहीं मिला। ग्रामीणों के बताए अनुसार उत्तर पुस्तिका सड़क में गिरने के पश्चात किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लग गया जिसके कारण उत्तर पुस्तिका का तलाश करने के बावजूद भी नहीं मिला। हाई स्कूल के हिंदी परीक्षा संपन्न होने के दौरान उत्तर पुस्तिका सुरक्षित केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष दोनों के द्वारा यदि चौकी में ले जाते तो यह घटना घटित नहीं होती। 32 विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका परीक्षा में 17 बालक 15 बालिकाएं शामिल हुई थी जिन की उत्तर पुस्तिका गुम हो गई है।

काजू कतली की थी मांग….

बीते गणतंत्र दिवस पर इसी स्कूल में केंद्राध्यक्ष ने सरपंच के द्वारा भेजे गए मिष्ठान को ठुकराकर वापस घर भेज दिया था और कहा गया था कि इस बार बच्चे कम संख्या में है काजू कतली भेजो।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय जिनका पर लेने की कोशिश कई बार की गई लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी का मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

Categorized in: