पुलिस ने स्कूटी जब्त कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा

भटगांव। सूरजपुर जिले के भटगांव थाना पुलिस ने ग्राम अधिना में घेराबंदी कर स्कूटी वाहन सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो अंबिकापुर से चोरी की गई स्कूटी को बेचने की फिराक में लगे थे। इसमें वे सफल हो पाते इसके पहले पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


बता दें कि पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण एलिसेला ने अवैध कारोबार पर पूर्णत: अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों की धरपकड़ के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए हैं। इसी क्रम में 18 दिसंबर को भटगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों को चोरी की एक्टिवा स्कूटी के साथ हिरासत में लिया, जो स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोपी अरशद अंसारी पिता मो. खुर्रम 20 वर्ष निवासी सदर रोड़ व शमीर खान पिता मोहम्मद नसीम 20 वर्ष निवासी नवागढ़ अंबिकापुर स्कूटी बेचने भटगांव थाना क्षेत्र में घूम रहे थे। दोनों से स्कूटी के दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में आरोपियों ने 17 दिसंबर को खरसिया रोड अंबिकापुर के बसंत टॉकीज के पास एक दुकान के सामने खड़ी स्कूटी चोरी करने और गाड़ी का नंबर सीजी 15 सीएक्स 5118 को खरोचकर मिटा देने की बात कही। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 379 भादंसं के तहत कार्रवाई की और स्कूटी को जब्त कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव राजेन्द्र साहू, एसआइ अश्विनी पांडेय, प्रधान आरक्षक पूरन चंद राजवाड़े, सुंदर लाल, आरक्षक संतोष जायसवाल, मनोज जायसवाल, विनोद प्रताप, राधेश्याम साहू, भोलाशंकर राजवाड़े, वाहिद हुसैन, महिला आरक्षक प्रीति भगत सक्रिय रहे।

Categorized in: