अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पर्री में वृद्ध को मवेशियों ने कुचल दिया। घायल की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पर्री निवासी नन्दकेश्वर राम 57 वर्ष, बीते 24 नवम्बर की शाम को अन्य लोगों के साथ मवेशी चराकर घर लौट रहा था। रास्ते में टिकरापारा के पास सड़क पर लड़ रहे मवेशियों से लगे धक्का से वह जमीन पर गिर गया और मवेशी उसे कुचल दिए। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजन वृद्ध को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Categorized in: