अस्पताल से स्वास्थ्य में सुधार होने पर ला रहे थे घर
उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ के केंदा राम गोड़ पिता चिंगा राम का खोपा में बकरे का बलि देते समय आए हार्ट अटैक से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणगढ़ का केंदा राम गोड़ 50 वर्ष, मन्नत पूरा होने पर खोपा धाम जाने के लिए बकरा लेकर सुबह 8 बजे घर से निकला था, उसके साथ और भी ग्रामीण गए थे। खोपा में पूजा-अर्चना करने के बाद मांगे गए मन्नत की पूजा के बाद बलि देने के लिए जैसे ही बकरे का बलि दिया, उसे हार्ट अटैक आ गया। उसे तत्काल विश्रामपुर स्थित शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर हालत में सुधार भी आया। दो घंटे बाद हालत ठीक देखकर स्वजन उसे अपनी वाहन में लेकर घर की तरफ लौटने लगे, इस दौरान अचानक फिर से गेंदाराम को हार्ट अटैक आया और रास्ते में ही वह दम तोड़ दिया। स्वजन को जैसे ही मृत्यु की जानकारी मिली, परिवार में मातम का माहौल बन गया।

Categorized in: