अंबिकापुर। झारखंड चुनाव में नगर ऊंटारी के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा का अंबिकापुर से बहुत गहरा नाता है। वे 21 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए हैं। अनंत प्रताप अंबिकापुर निवासी अजय कुमार सिंहदेव के साले हैं, जिन्हें लोग भंवर दादा के नाम से जानते हैं। अनंत प्रताप देव झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस अलायंस के साथ विधायक बने हैं। वे नगर उटारी राज परिवार के सदस्य हैं और भंवर दादा की बहू नीति सिंहदेव के मामा ससुर हैं। अनंत प्रताप देव के नामिनेशन के समय से ही अजय कुमार सिंहदेव और नीति सिंहदेव दोनों निरंतर चुनाव प्रचार में रहे। पुन: झारखंड में जेएमएम की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सचिव नीति सिंहदेव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Categorized in: