पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई कर रही
अंबिकापुर। केदारपुर भ_ी रोड निवासी एक युवक अपने परिचितों का पासबुक, एटीएम और मोबाइल सिम लेकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने में इस्तेमाल कर रहा था। इसकी जानकारी जब संबंधित खाता और सिम धारकों को मिली, तो उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बीते 23 नवम्बर को सुजीत साहु पिता जगदम्बा साहु 20 वर्ष व सौरभ प्रभाकर पिता नान राम 20 वर्ष निवासी दर्रीपारा अंबिकापुर ने पुलिस को बताया था कि एकता अस्पताल के सामने केदारपुर भ_ी रोड में रहने वाला राहुल शर्मा परिचित होने का लाभ उठाकर उनसे झूठ बोलते हुए बैंक खाता का पास बुक, एटीएम व मोबाइल सिम लिया था, इसका उपयोग वह ऑनलाइन सट्टा खिलवाने में कर रहा है। सूचना पर आरक्षक विवेक राय, रमन मंडल, नितिन सिन्हा ने घेराबंदी किया, तो आरोपी राहुल शर्मा पिता लवकुश शर्मा 24 वर्ष अपने घर के सामने बैठा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह लोटस 365 एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलता व खेलवाता है। वह बताया कि राजपाल, रूप सिंह, अमन सिंह, सुजीत साहु, अंशुल, सुमित सोनी, निशांत सोनी, सौरभ प्रभाकर के बैंक खाता नम्बर, पासबुक, सिम कार्ड लेकर वह राज सिंह भिलाई निवासी को देता है। वहीं राज सिंह सभी खाता नम्बर, पासबुक, सिम कार्ड को भिलाई के ही विकास गुजर को दे देता है। दोनों उक्त बैंक खाता से ऑनलाइन सट्टा खेल का जमा व निकासी ऑनलाइन करते हैं। इसके एवज में उसे फोन पे के माध्यम से कमीशन मिलता है। इसके स्क्रीन शॉट व चैट मोबाइल में दिखाया। मोबाईल फोन में लोटस 365 एप व ऑनलाइन सट्टा का प्रमाण मिलने पर पुलिस ने राजपाल, रूप सिंह, अमन सिंह, सुजीत साहु, अंशुल, सुमित सोनी, निशांत सोनी व अन्य लोगों का पासबुक, एटीएम का फोटो वाट्सअप चैट बरामद किया। आरोपी को धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत गिरफ्तार किया गया।

Categorized in: