अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मणिपुर थाना अंतर्गत जोगी बांध के पास बुधवार की रात भीषण सड़क हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर आवागमन घंटों पूरी तरह ठप हो गया।

जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने आगे जा रहे दूसरे हाइवा वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, पीछे वाले हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और उसका चालक केबिन के भीतर ही फंस गया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची, और हाइवा वाहन के केबिन में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस और स्थानीय लोग केबिन में फंसे चालक को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे थे। चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर क्रेन और एक टेऊलर वाहन की मदद लेनी पड़ी और हाइवा वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से को खींचकर चालक को बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद नेशनल हाइवे 130 पर घंटों वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। सड़क के दोनों ओर दर्जनों यात्री बसों सहित कई वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। यात्री भीषण गर्मी में अवरूद्ध सड़क मार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे थे।

Categorized in: