अंबिकापुर। शादी का झांसा देकर लगातार 04 वर्षों तक दैहिक शोषण और शादी करने से इन्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का वर्ष 2022-23 में एल.एल.बी. की पढ़ाई के दौरान अंबिकापुर में किराये के मकान में रहती थी। इस दौरान साथ में पढ़ने वाले संदीप एक्का से प्रेम संबंध हो गया था। संदीप एक्का ने पीड़िता को शादी करने का आश्वासन दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाया, बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने धारा 69 बी.एन.एस का मामला पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी संदीप एक्का पिता बालम राम निवासी कांतिप्रकाशपुर घोमपारा को 05 मई को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार करके न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, अदीब सिंह, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, अहसान फिरदौसी, बृजेश राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: