अंबिकापुर। मामूली विवाद पर गाली-गलौज एवं मारपीट करके चोंट पहुंचाने वाले हिस्ट्रीशीटर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम, हिस्ट्रीशीटर आरोपी के अपराधों की सूची तैयार कर रही है। आरोपी के जिला बदर की कार्रवाई पृथक से की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पंकज शुक्ला पिता रविशंकर शुक्ला 36 वर्ष, निवासी नमनाकला ने 02 मई को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, वह अपने साथी मनीष अम्बस्ट एवं रानू पाण्डेय के साथ गांधी चौक के पास पान दुकान में खड़ा था, यहां अनिकेत त्रिपाठी के द्वारा गुटका खाकर थूकने की बात पर विवाद करते हुए मजहर खान, जय सोनी, ओम सोनी के साथ मिलकर गाली-गलौज और अपमानित करते हुए हाथ-मुक्का एवं कड़ा से मारपीट किया गया, जिससे उसे सिर में चोटें आई है। रिपोर्ट पर कोतवाली थाना अंबिकापुर में धारा 296, 351, 115(2), 191(2), 352 बी.एन.एस. का मामला पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया, और पीड़ित का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया था। प्रकरण के फरार आरोपियों के तलाश में लगी पुलिस ने 05 मई को आरोपी मजहर खान पिता सेराज उर्फ, सिराज, उर्फ सिराजुद्दीन अंसारी, 37 वर्ष निवासी इमलीपारा अंबिकापुर को उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर परिचित के मकान रसुलपुर से और 02 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है, और वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी मजहर खान के विरूद्ध बीएनएसएस की धारा 129 के तहत गुंडा बदमाश फाइल खोला गया है, और जिला बदर की कार्यवाही पृथक से की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक कृष्णा यादव, सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, अदीप सिंह, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, अहसान फिरदौसी, बृजेश राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: