अम्बिकापुर। सोनवाही घाट पर बंग समाज के दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ी वारदात हो गई। दुर्गा विसर्जन के समय रात 10 बजे के करीब कांग्रेस नेता दिलीप धर और उनके सहयोगियों के ऊपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी वजह से वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है केवल एक घायल की हालत बेहद गंभीर होने के पर उसे रायपुर रिफर किया जाने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के भगवानपुर में बंग समाज के द्वारा दुर्गा पूजा का कार्यक्रम हर साल कराया जाता है, रात में दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम था, जिसमें कांग्रेस नेता दिलीप अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए थे। तभी एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और किसी बात को लेकर बहस करने लगा और जब विवाद बढ़ा तब चाकू तलवार और अन्य हथियारों से लैस बदमाश मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दिलीप पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे उनके सहयोगियों पर भी लगातार हमला किया गया। जिसकी वजह से दिलीप सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद सभी घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां सभी के सिर में गंभीर चोट होने की बात सामने आई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि दिलीप धर पहले के कार्यकारिणी में जिला सचिव के पद पर थे फिलहाल उन्होंने अपने जिला अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकारिणी का गठन नहीं किया है।

बताया जा रहा है की दिलीप धर ने पार्षद का भी चुनाव लड़ा था, इस दौरान कांग्रेस के ही दूसरे गुट के लोगों ने उनका विरोध किया और इसके वजह से उन्हें चुनाव में हार मिली थी। उनके क्षेत्र में कांग्रेस का दूसरा गुट भी बंग समाज का ही है। जिसे कांग्रेस की कुछ नेता अघोषित तरीके से साथ देते हैं जिसकी वजह से भगवानपुर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दो गुट बन गया है और दोनों गुट के नेता स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाने की होड़ में है और यही इस वारदात के पीछे की मुख्य वजह बताई जा रही है।

हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिलीप के पुत्र का कहना है कि पुलिस इस पूरे मामले में अगर सही तरीके से जांच करेगी तो आरोपियों का नाम सामने आ जाएगा, हालांकि उन्होंने भी कई लोगों का नाम बताया है जो इस वारदात में शामिल थे।

 

 

Categorized in: