दुर्घटना को बाद तमाम कसीदे गढ़ने वालों को सबक सिखाई पुलिस

गिरिजा ठाकुर 

अंबिकापुर। शहर के रिंग रोड में विशाल मेगा मार्ट, मिशन चौक के पास एक सितंबर की रात हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के समय मौके से गुजर कोतवाली टीआई ने उग्र हो रहे लोगों की भीड़ को देखकर मोर्चा संभाला। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस टीम भी पहुंची और मृतक के क्षतविक्षत हो चुके शव को समेटकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने हाइवा चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक श्रवण कुमार पिता हृदयलाल गोड़ 21 सूरजपुर जिला के सिंगरा प्रतापपुर का रहनेवाला था, जो प्रतापपुर कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ ही राजमिस्त्री का काम करता था। एक सितम्बर को रात्रि करीब 9.15 बजे वह अपने पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीआर 9842 से विशाल मेगा मार्ट के सामने मिशन चौक अंबिकापुर के पास जा रहा था। इसी दौरान गांधी चौक की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईडी 7975 के चालक ने तेज गति में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार को बुरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मृतक का क्षतिग्रस्त शव सहेजने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के समय मौके से गुजर रहे गांव के बसंत लाल सहित अन्य ने इसकी सूचना मृतक के बड़े भाई कन्नीलाल को दी। सूचना मिलने पर स्वजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे, यहां मर्च्युरी में पुलिस ने शव रखवाया था। शव की पहचान के बाद पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है।

मदद के लिए नहीं बढ़े हाथ, वीडियो बनाने वालों की लगी थी भीड़
सड़क हादसे के बाद मौके पर वैसे भी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। कोई हाइवा चालक से खींचातानी करने में लगा था तो कोई पुलिस की मदद के बजाए मौके पर भीड़ जमा करने के प्रयास में इधर-उधर फोन घुमाने में लगा था। मृतक कौन है, कहां का है, इससे सभी अनजान थे। इधर घटनास्थल पर पिस चुके शरीर के अंग को बटोरने में लगी पुलिस तमाशाबीन बनी भीड़ को नियंत्रित करने के साथ शव के ऊपर चादर डालकर अपनी कार्रवाई में लगी थी। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल का वीडियो बनाने में लगे दर्जनों लोगों को खदेड़ा और दुर्घटना को लेकर कसीदे गढ़ने वालों को सबक सिखाई।

Categorized in: