प्रतापपुर क्षेत्र में विधायक मद से हुए हैंडपंप उत्खनन में भ्रष्टाचार का आरोप
 सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में विधायक मद से स्वीकृत ट्यूबवेल व हैंडपंप के उत्खनन कार्य मे बड़े पैमाने पर  भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं। आम लोगो तक शुद्ध पेयजल पहुंचे इस हेतु सरकार जितनी गंभीर हैं अगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उतने ही सजग होते तो क्षेत्र मे पेयजल की समस्या से लोगो को दो चार नहीं होना पड़ता। पिछले पांच वर्षो में प्रतापपुर क्षेत्र में विधायक मद से बड़े पैमाने पर ट्यूबवेल व हैंडपंप उत्खनन कार्य किया गया। परंतु उक्त कार्य में संबंधितों द्वारा भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी गई। पेयजल के लिए परेशान क्षेत्र के लोगो की मांग पर जगह जगह  हैंडपंप उत्खनन कार्य कराया गया। परंतु उक्त हेण्डपम्प से लोगो को शुद्ध पेयजल भी प्राप्त हो सके उसका ना ही ठेकेदार ने ध्यान दिया और ना ही विभाग के सम्बंधित जिम्मेदारो ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। जिसका नतीजा यह रहा कि  हैंडपंपो मे न तो हैंडिल लगा और ना ही प्लेटफार्म बन सका जिसके कारण लोग इसका उपयोग नही कर पा रहे है।  विधायक मद के अधिकांश ट्यूबवेल व हैंडपंप पार्टी पदाधिकारियों व  राजनीतिक रसूख रखने वालों के घरो पर हुए हैं जिनका कोई सार्वजनिक उपयोग नही है। जो हेण्डपम्प है भी उनमें इतने निम्नस्तर की  सामग्री का उपयोग किया गया है कि वह उपयोग के   लायक ही नही है। अब जब कि इलाके मे पेयजल का संकट गहराता जा रहा है तो लोग इलाके के जनप्रतिनिधियों से इन हैंडपंप को चालू कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कमीशनखोरी की भेंट चढ़े इन हैंडपंपों को चालू कराना इतना आसान नजर नही आ रहा है। बताया जा रहा है कि इन हैंडपंपों मे प्लेटफार्म निर्माण व जलनिस्तारण गडढा निर्माण के लिए राशि जारी कर दी गई है।ऐसे मे सवाल उठ रहा है जब विधायक मद से उत्खनन किए गए ट्यूबवेल व हैंडपंप उपयोग लायक नही है तो इन हैंडपंप पर प्लेटफार्म निर्माण की राशि का उपयोग सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए तो जारी नही किया जा रहा है।पेयजल की समस्या से परेशान क्षेत्र के  लोगों को वर्तमान सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों से  निराकरण को लेकर काफी उम्मीदें है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन  से पिछले 5 वर्षों में विधायक मद से जितने भी हैंडपंप और ट्यूबवेल खनन किये गए हैं उनकी जांच के लिए मांग किया है। सरकारी हेण्डपम्प उत्खनन में प्रतापपुर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने वर्तमान सरकार से  हैंडपंप खनन घोटाले की बारीकी से जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। 
0 उच्चाधिकारियों को कराऊंगा अवगत 
मामले  में पीएचई के एसडीओ डी के जैन का कहना है कि आपके माध्यम से यह जानकारी सामने आई है। इस विषय में जिला प्रशासन ही पुख्ता जानकारी दे पाएगा। उक्ताशय की जानकारी से मैं भी अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराउंगा ताकि मामले की जांच व सम्बंधित पर कार्यवाही की जा सके।

Categorized in: