अंबिकापुर। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के करतूत से किशोरी एक बच्चे की मां बन चुकी है। मामले की रिपोर्ट किशोरी के पिता ने बीते वर्ष ही दर्ज कराई थी। आरोपी के कब्जे से किशोरी को बरामद कर पुलिस ने स्वजन के सुपुर्द किया है।

बीते 23 सितंबर 2023 को किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनकी नाबालिक लड़की 20 सितंबर 2023 को रात साढ़े नौ बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारों के यहां पता-तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर विवेचना में लिया था। पुलिस के अथक प्रयास से लंबे समय बाद पुलिस, किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी प्रियांशु तक पहुंची और उसके कब्जे से पांच अप्रैल को किशोरी को बरामद किया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक-दूसरे से जान-पहचान होने के कारण वे बातचीत करते थे। इसी बीच आरोपी शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और सितम्बर 2023 में अंबिकापुर से भगाकर ले गया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहकर दुकानों में काम करके गुजारा करते थे। दोनों के बीच बने संबंध के बीच उनका एक पुत्र है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी के गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रंभा साहू, आरक्षक शिवमंगल सिंह, महिला आरक्षक शांति लकड़ा सक्रिय रहे।  

Categorized in: