अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। जनपद पंचायत कुसमी के सभाकक्ष में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि महाराज के अध्यक्षता में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण रोकथाम के तहत सामाजिक दूरी का पालन करते हुवे सेनिटाइजर का उपयोग कर बैठक का आयोजन किया गया.

इस बैठक की शुरुआत जनपद पंचायत सीईओ विनोद जायसवाल द्वारा संबोधित कर की गई. बैठक में उपस्थित समस्त वर्गों को खंड चिकित्सा अधिकारी कुसमी अनुज टोप्पो द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के जरिए विस्तार पूर्वक जानकारी बताया गया एवं कोरोना वायरस की के एक नहीं अनेक प्रकारों के बारे में बताया गया साथ ही कोरोना टेस्ट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी साझा कर उपस्थित व्यापारियों से भी कोरोना से संदर्भित सवालों को पूछने कहा गया. कई व्यापारियों ने कोरोना वायरस जानकारी पूछे जाने पर बीएमओ द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया.

बैठक की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव व विधायक चिंतामणि महाराज ने कोरोना के संकट घड़ी में स्वयं को जोखिम में डालकर कार्य कर रहे सभी शासकीय कर्मचारियों व पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया. व्यापारियों से अपील किया कि आप सभी शासन – प्रशासन द्वारा जारी नियमों का पालन करें. साथ ही साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठान में पहुंचने वाले सभी व्यक्तियों को कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु जागरूक करें. जिमेदारिपया सब के ऊपर है हर दृष्टि कोण से सावधान रहें व सावधानी बरतने सभी को सलाह देने अपील किया. आगे विधायक ने कहा स्थिति पहले गंभीर नही था. जिस तरह अब गंभीर हैं अभी सावधानी अत्यधिक जरूरत हैं. लापरवाही बरतना खुद को धोखा देना है. हम सभी झारखंड बार्डर में है सीमावर्ती क्षेत्र में हम सभी को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत हैं। उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने भी व्यपारियों को कोरोना वायरस संक्रमण के साथ – साथ सभी से सावधानी बरतने की अपील की।

उपस्थित व्यापारियों को एसडीएम कुसमी दीपक निकुंज ने अवगत कराया कि प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक व्यवसाय प्रतिष्ठान खुलने के दरमियान कार्यरत सभी व्यक्तियों को सेनीटाइजर एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना हैं तथा 2:00 बजे से अगले दिन की सुबह 8:00 बजे तक धारा 144 लगे रहने की भी जानकारी व्यापारियों को दी एवं आग्रह किया गया कि किसी की भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित ना हो. ताकि अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को व्यवसायिक प्रतिष्ठान ना जाना पड़े एवं जुर्माना कार्यवाही व्यापारियों पर ना करना पड़े. व्यापारियों से एक दिन दुकानों को बंद रखने की चर्चा की गईं. जिस पर उपस्थित व्यापारियों ने रविवार को दुकानों को बंद रखने का बात रखा.

कुसमी थाना प्रभारी नसीमुद्दीन ने भी उपस्थित नागरिको से समय की गंभीरता को देखते हुवे सावधान रहने अपील कीया व बताया कि शासन – प्रशासन द्वारा हर तरह का सहयोग किया जा रहा हैं. आप सभी से भी सहयोग की अपेक्षा हैं. इस बैठक में कुसमी एसडीएम दीपक निकुंज, तहसीलदार इरसाद अहमद , जनपद पंचायत सीईओ विनोद जायसवाल, जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व कुसमी के व्यापारी गण उपस्थित रहे।

बैठक में नगर की समस्या पर भी चर्चा..

एसडीएम दीपक कुमार निकुंज के द्वारा सभी व्यापारी गण के समक्ष दुकान के बाहर जल निकासी नाली के अंदर ही सामान रखने हेतु प्रस्ताव रखा गया. इस पर सर्वसम्मति से उक्त प्रस्ताव पर समर्थन प्राप्त हुआ. इस पर विधायक चिंतामणि महाराज ने नगर पंचायत सीएमओ एसके दुबे को इस ओर लगातार नजर रखने समझाइश दी गई. व्यापारी संजय गुप्ता के द्वारा नगर के शिव चौक में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए चर्चा किया गया. इस और विधायक ने तत्काल नगर पालिका अधिकारी एसके दुबे को जगह चयनित करने निर्देश दिया गया.

शहर में बाक्साईट का परिवहन निर्धारित समय पर करने चर्चा..

हिंडालको कंपनी के परिवहन कार्य में लगे वाहन का शहर में प्रवेश के संबंध में सभी ने चर्चा किया. नगर पंचायत के बाहर बाक्साईट वाहनों को खड़ी करने की सुझाव प्राप्त हुवा. इस पर कुसमी थाना प्रभारी नसीमुद्दीन को विधायक ने सजग किया. थाना प्रभारी नसीमुद्दीन द्वारा समय के कंफ्यूजन को दूर करने निर्धारित समय की बाते रखी जिस पर सभी नगरवासियों ने समर्थन दिया. जिस ओर ध्यान देते हुवे उपस्थित विधायक व एसडीएम ने निर्णय लिया की बंद दिवस शनिवार एवं रविवार को समय प्रातः 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक लोड वाहन पर प्रतिबंध एवं खाली वाहन प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक प्रतिबंध रहेगा. इस बीच नियम तोड़ने वालों पर पुलिस द्वारा जुर्माना कार्यवाही की जावेगी. एसडीएम ने निर्धारित समय को लागू कराने हेतु बलरामपुर कलेक्टर से चर्चा करने की बातें भी कहीं हैं।

तथाकथित भाजपा नेता व पार्षद को तहसीलदार की कड़ी समझाईस..

व्यापारियों की बैठक में तथाकथित एक भाजपा नेता व पार्षद उपस्थित था. जिसने अपनी बातों को गैर जिम्मेदाराना तरीके से रख कर राजस्व विभाग पर बेबुनियाद आरोप लगाया इस पर नाराजगी जाहिर करते हुवे सभी के बीच उपस्थित तहसीलदार कुसमी ने उक्त नेता को कड़ी समझाईस दी.

Categorized in: