लखनपुर(दिनेश बारी)- 25 जुलाई को नगर पंचायत लखनपुर में गुजरात से लखनपुर आए सीआरपीएफ के जवान सहित नगर पंचायत के दो कर्मचारियो की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 24 जुलाई को देर रात आने के बाद नगर सहित स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप गौरतलब है कि 22 जुलाई को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 21 लोगो का आरटी पीसीआर मैथड से सैंपल लेकर जिला मुख्यालय भेजा गया था। 24 जुलाई को देर रात 3 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सहित नगर में हड़कंप मच गया। 25 जुलाई को तीनों संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस 108 के माध्यम से उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है।साथ ही तीनों संक्रमित मरीजों के प्राइमरी कांटेक्ट में आये लोगों को ट्रेस कर सैम्पल लेकर जिला मुख्यालय भेजा जाएगा उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेट्टा के द्वारा बताई गई है।

वही जिस तरह से नगर पंचायत लखनपुर के मुख्य बाबू और दैनिक भोगी कर्मचारी और गुजरात से सीआरपीएफ के जवान गो कोरोना पॉजिटिव आने से पूरे नगर में दहशत का माहौल व्याप्त है वही मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को सायं नगर पंचायत बाबू के द्वारा कार्यालय भी पहुंचा गया था और नगर में भी कई प्रतिष्ठानों में जाना बताया जा रहा है वही दैनिक भोगी कर्मचारी स्थानीय लखनपुर होने के कारण कई लोग उसके भी संपर्क में आने की संभावनाएं बताई जा रही हैं जिससे कोरोना होने की संभावना व्यक्त की जा रही है जिस तरह से नगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने से संभवत काफी लोग प्रभावित होंगे फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संपर्क में आए लोगों का सर्वे कराकर उनकी सैंपल जांच कर भेजा जा रहा है।

Categorized in: