अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 2 एवं वार्ड क्रमांक 4 को कंटेनमेंट जॉन बनाकर सील कर दिया गया हैैं एवं पॉजिटिव पाए गए ब्यक्तिओ का एवं उनके संपर्क मे आये हुए ब्यक्तिओ का जांच सेम्पल लिया जा रहा है. साथ ही संपर्क के परिवार वालों को होम कोरोंटीन एवं कुछ को कोरोना सेंटर मे रखा गया हैं. जिससे कोरोना बीमारी का संक्रमण न फ़ैल सके. 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बलरामपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार अनिवार्य सेवा को छोड़कर सभी दुकान प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद कर दिए गए हैं. वही जिनका कोरोना पाजेटिव निकला हैं. वे दोनों ब्यक्ति हिंडालको कुसमी मे बोलेरो के चालक हैं जो हिंडालको के अधिकारी – कर्मचारी को प्रतिदिन सामरी खादान मे लाने लेजाने के कार्य मे संलग्न हैं. इस वजह से हिंडालको के अधिकारी कर्मचारी को भी होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. जिससे सभी सुरक्षित रहे. पॉजिटिव पाए गए उक्त्त चालकों उपचार हेतु हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया हैैं।

Categorized in: