सूरजपुर। शुक्रवार को जिले में एक साथ 8 लोगो के कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हडकम्प मच गया है। सभी मरीजो को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सबसे चिंता की बात बिहारपुर जैसे ग्रामीण अंचल में एक किराना दुकान संचालक के संक्रमित पाए जाने को लेकर है। आज जो संक्रमित मरीज मिले है उनमें 4 जरही में मिले डॉ. राम के परिजन व जरही में ही एक अन्य है इसी तरह भैयाथान अस्पताल के 2 मरीज व बिहारपुर चांदनी का एक किराना दुकानदार शामिल है। सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती की किया जा रहा है। बिहारपुर जैसे इलाके में दुकानदार के मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है, यहां सम्पर्क ट्रेस करना भी बड़ी चुनौती है।

Categorized in: