सस्ते दाम में बेस्ट सेल्फी कैमरे वाले प्रीमियम फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। फ्लिपकार्ट की एक्सक्लूसिव डील में 60 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे वाला फोन Motorola Edge 30 Ultra बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन की कीमत डील में 74,999 रुपये के MRP से घट कर 49,999 रुपये हो गई है। फोन को एक्सचेंज ऑफर में लेने पर आपको 40,600 रुपये का और फायदा हो सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 
फोन 12जीबी तक की LPDDR5 रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोन का कैमरा सेटअप जबर्दस्त है। इसमें आपको एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे। इनमें 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल है। शानदार सेल्फी क्लिक करने के लिए आपको इस फोन में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Categorized in: