वीवो के 5G फोन पर धांसू डील मिल रही है। अमेजन की इस धमाकेदार डील में आप Vivo Y100A 5G हैंडसेट को MRP से काफी कम कीमत में ऑर्डर कर सकते हैं। 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 31,999 रुपये है। डील में यह 19 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 25,999 रुपये में आपका हो जाएगा। आप चाहें तो इस फोन को 24,300 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज में पुराने फोन के बदले फुल एक्सचेंज मिलने पर यह फोन 25,999 – 24,300 यानी 1699 रुपये में आपका हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और ब्रैंड पर निर्भर करेगा। अमेजन डील में यह फोन 2 हजार रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ भी खरीदा जा सकता है।

वीवो के इस फोन में 2400×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.38 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जाने वाले यह AMOLED डिस्प्ले 90Hz के अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका लोकल पीक ब्राइटनेस लेवल 1300 निट्स तक का है। यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें कंपनी 8जीबी वर्चुअल रैम भी दे रही है। इससे फोन की टोटल रैम बढ़ कर 16जीबी तक की हो जाती है।

वीवो का यह फोन स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ दो 2 मेगापिक्सल के लेंस शामिल है। फोन में ऑफर किया जाने वाला मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा।

Categorized in: