दतिमा मोड़ (अनूप जायसवाल)- सूरजपुर जिले के भटगांव थाना अंतर्गत शिवारीपारा स्थित है जहां बीती रात को एक कोल माफिया एवं उसके साथियों के द्वारा पूर्व, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सूरजपुर के पुत्र देवेंद्र गुप्ता और उनके साथियों के साथ मारपीट कर डस्टर वाहन को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है।

गौरतलब है कि दिनाक 2/07/2020 को रात्रि 11:00 बजे अपने परिचित मित्र के यहां निजी कार्यक्रम में गए हुए थे और वहां से होकर वापस लौटते वक्त समय रात्रि 11:00 बजे वापस घर के लिए लौट रहे थे तभी शिवारीपारा में अवैध कोयला खरीदी का काम चल रहा था और वहां भारी संख्या में भीड़ भी थी, तभी देवेंद्र गुप्ता और उनके साथी वहां रोके और पूछे यहां क्यों इतनी भीड़ लगी हुई है तभी अचानक कोल माफिया के द्वारा देवेंद्र गुप्ता को कहा गया तुम कौन होते हो पूछने वाले हम कुछ करे, गुप्ता के द्वारा कहा कि मैं यहां लोकल अधिना सलका का रहने वाला हूं और मेरा घर सलका में है इतनी ही सुनते ही कोल माफिया और उनके साथी अचानक देवेंद्र गुप्ता और उनके साथी के ऊपर टूट पड़े और पहले तो धारदार हथियारों से जमकर पिटाई की गई, फिर गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया, इसकी रिपोर्ट देवेन्द्र गुप्ता भटगांव थाने में दर्ज कराई गई है।

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि महान वन ओपन कास्ट से भोले-भाले मजदूरों को कम मूल्य पर साइकल से कोयला मंगाकर शिवारीपारा में रखा जाता है रात होते ही खरीदी बिक्री चालू कर दिया जाता है, सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण कथिन पुलिस-प्रशासन कान में रुई डालकर शो रही है।

Categorized in: