मनेंद्रगढ़ ! भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने दबंगई दिखाते हुए पंचायत भवन में घुसकर सचिव के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है ! जनपद अध्यक्ष समेत कई जनपद सदस्य ने मनेंद्रगढ़ थाने में पहुंच कर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के दबंगई के खिलाफ शिकायत कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है ! मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष परमानंद यादव ने दबंगई दिखाते हुए पेंड्री ग्राम पंचायत भवन में घुसकर पंचायत सचिव के साथ गाली गलौज कर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था जिस घटना को लेकर भरतपुर सोनहत विधायक ने भी घटना की निंदा कर कार्यवाही किये जाने की बात कही थी ! भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष द्वारा की गई गाली गलौज और मारपीट को लेकर शुक्रवार को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू सहित कई जनपद सदस्य मनेंद्रगढ़ थाना पहुंचकर एसडीओपी करण उके एवं नगर निरीक्षक को शिकायत संबंधित ज्ञापन सौंपकर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष परमानंद यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है !

Categorized in: