मनेन्द्रगढ़ । विधानसभा क्षेत्र मनेंद्रगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक श्याम बिहारी जयसवाल ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर पर चिरमिरी- नागपुर हाल्ट 11 किलोमीटर नई रेल लाइन विस्तारीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण में हो रही देरी को लेकर शीघ्र भूमि अधिग्रहण किए जाने की मांग की है । पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल ने कलेक्टर को ज्ञापित अपने ज्ञापन में उल्लेखित किया है कि कोरिया जिले के चिरमिरी- मनेंद्रगढ़ शहरों के विकास और स्थायित्व के लिए रेलवे के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट चिरमिरी -नागपुर हार्ड नई रेल लाइन की स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा 3 अक्टूबर 2018 को प्रदान की गई थी । जिसके लिए 241 करोड़ की अनुमानित लागत स्वीकृति दी गई थी । लेकिन विगत 1 वर्षों से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया कलेक्टर कोरिया कार्यालय में लंबित होने के कारण रेलवे द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने हेतु निविदा आमंत्रित नहीं की जा सकी है । निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्य संपन्न हुई 21 महीने से भी ज्यादा होने को है लेकिन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया गुरु ना होने के कारण नई रेल लाइन का विस्तारीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है । जबकि रेलवे के द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री को भूमि पूजन के वक्त यह आश्वासन दिया गया था कि उक्त कार्य 2 वर्ष में पूर्ण करा लिया जाएगा । लेकिन भूमि पूजन के 21 महीने बाद भी रेल लाइन विस्तारीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है । ज्ञापन में पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल ने उल्लेखित किया है कि उक्त महत्वपूर्ण रेल लाइन के निर्माण में हो रहे विलंब से चिरमिरी -मनेंद्रगढ़ दोनों ही शहरों के लोगों में निराशा व आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है । दोनों ही शहरों के विकास और स्थायित्व के मद्देनजर उक्त रेल लाइन जीवन दायिनी बनेगी । पूर्व विधायक श्री जयसवाल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अति शीघ्र भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण किए जाने की मांग की है ।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र कराने का कलेक्टर ने दिया आश्वासन

चिरमिरी -नागपुर हाल्ट 11 किलोमीटर नई रेल लाइन विस्तारीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में हो रहे विलंब के संबंध में कलेक्टर कोरिया एस एन राठौर ने पूर्व भाजपा विधायक श्याम बिहारी जयसवाल से चर्चा करते हुए कहा कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं थी उक्त परियोजना के संबंध में उन्हें अभी जानकारी हुई है । कलेक्टर ने बताया कि उक्त कार्य को एसडीएम मनेंद्रगढ़ देख रहे हैं वे खुद भी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण कराने का कार्य करेंगे ।

Categorized in: