मनेन्द्रगढ़ ।खोंगापानी स्थित बीएसएनएल के टावर की केबल काटकर किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया था जिसकी रिपोर्ट झगड़ाखांड थाने में की गई थी जिस पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटे में ही चोरी के केबल के साथ चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार भारत संचार निगम लिमिटेड का मोबाइल टावर खोंगापानी मेँ स्थापित है । जिस मोबाइल टावर से 1 जुलाई 2020 की रात 8 बजे से 2 जुलाई 2020 के सुबह 8 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने टावर की दीवाल तोड़कर मोबाइल टावर में लगी केबल को लगभग 50 मीटर काटकर चोरी कर ले गया था जिसकी कीमत 50 हजार बताई गई है। मोबाइल टावर की केबल चोरी की रिपोर्ट विभाग के उप मंडल अधिकारी आमा खेरवा निवासी दिलीप तिर्की आत्मज प्रेमसाय 38 वर्ष ने झगड़ा खांड थाना में केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 457, 380 के तहत मामला कायम कर अज्ञात चोर की पता तलाश शुरू कर दी थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में झगड़ा खान व खोगापानी पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से टीम बनाकर चोर की पतासाजी की जा रही थी संदेह पर पुलिस ने 56 दफाई गंगा पानी निवासी बुद्धसेन चौधरी उर्फ सोनू उर्फ सोनवा आत्मज शोभनाथ चौधरी 28 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह मोबाइल टावर में केबल चोरी करने का जुर्म कबूल लिया पुलिस ने उसके पास से चोरी का केबल बरामद कर लिया है । पुलिस ने उसे न्यायालय पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया । उक्त कार्यवाही कोरिया पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन में झगड़ा खान थाना प्रभारी विजय सिंह व खोंगपानी पानी चौकी प्रभारी धनंजय सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से की गई ।

Categorized in: