मनेंद्रगढ़ ! विधि प्रकोष्ठ ने बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया है ! इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी ने बताया कि राज्यसभा सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विवेक तंखा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे के निर्देश पर मनेंद्रगढ़ मैं बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा अंजलि कश्यप निवासी मनेंद्रगढ़ तथा कक्षा दसवीं की छात्रा अंजली सिंह ग्राम छिपछिपी निवासी को छग प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रमेश सिंह तथा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव राजेंद्र तिवारी के द्वारा सम्मानित किया गया तथा दोनों छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ! उक्त अवसर पर अधिवक्ता विजय मिश्रा, कल्याण केसरवानी, विनय पाठक, वेंकटेश सिंह तथा युवक कांग्रेस के रंजन शर्मा एवं सर्वेश तिवारी की उपस्थिति में छात्राओं का सम्मान किया गया ! दोनों छात्राएं शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक शाला मनेंद्रगढ़ में अध्ययनरत थी सभी उपस्थित जनों ने उन्हें बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की !

Categorized in: