बिलासपुर –  जिले में पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि, मृतक पति आए दिन शराब पीता था और घर में आकर झगड़ा करता था।

एक दिन पहले मंगलवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायका चली गई। इधर शराबी पति ने फांसी लगा ली।

मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ध्रुवाकारी की है। मृतक का नाम नीतिश भारद्वाज (30) बताया जा रहा है। वह आदतन शराबी था। मंगलवार की शाम शराब के नशे में पत्नी से विवाद हो गया।

झगड़े के बाद उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई।

नीतिश घर में अकेला रह गया। बुधवार की सुबह तक उसके मकान का दरवाजा नहीं खुला था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने उसे आवाज दी।

लेकिन, अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। तब पड़ोसी उसके मकान के पीछे के रास्ते से अंदर जाकर देखे तो पता चला कि युवक ने फांसी लगा ली है। इसके बाद गांव वालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Categorized in: