रायपुर- पुलिस ने नाबालिग लड़की से पिछले एक साल से लगातार दुष्कर्म करने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रदीप बोपाराय के रूप में हुई है जो आमानाका थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को विगत 1 वर्ष से आमानाका स्थित एक लॉज में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की।
पुलिस ने कहा कि आरोपी घटना के बाद से लगातार पिछले छः महीने से फरार चल रहा था।
इसी दौरान पुलिस को आरोपी के आमानाका में होने की जानकारी प्राप्त मिली जिसके बाद पुलिस ने बोपाराय को गिरफ्तार करने में सफलता किया।
