अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाने की पुलिस ने एक दर्जन चोरी के टुल्लू पम्प के साथ दो अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शिव कुमार पिता स्व.शिवलाल गोड़ (29) निवासी गोबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक मार्च 2022 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा उसके खेत से कृषि कार्य हेतु लगाए गए एक एचपी के मोटर पम्प की चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में पुलिस ने लिया। विवेचना दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम पोखरा नवाटोला का संदेही मंदीप तथा उसका साथी रमाशंकर गोड़ निवासी पोखरा बसकट्टापारा के साथ ग्राम गोबरा फुलीडूमर, कुन्दी के ग्रामों में पूर्व में मोटर पम्प चोरी कर छुपा कर रखा है।

स्टाफ के तस्दीक कर पुलिस ने आरोपित मंदीप रवि पिता राधेश्याम रवि (21) ग्राम पोखरा नवाटोला, रमाशंकर पिता पच्चू सिंह गोड़ (26) निवासी पोखरा बसकट्टा टोला थाना बभनी जिला सोनभद्र (उ.प्र.), बंश बहादुर पिता स्व. हरिहर पनिका (31) निवासी बभनी दरंगखांड़ थाना बभनी जिला सोनभद्र (उ.प्र.) को हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर चार पम्प चोरी करने की जानकारी दी, इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 4 पम्प बरामद किया।

उक्त आरोपितों से पुनः कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने कुल 12 नग मोटर पंप कीमत करीब एक लाख 12 हजार रुपये की चोरी कर छिपाना बताया। आरोपितों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से उक्त 12 मोटर पम्प को बरामद किया गया है। आरोपित में रमाशंकर पूर्व में भी चोरी के मामले में थाना बभनी में पाकेटमारी एवं चोरी की घटनाओं में गिरफ्तार हुआ है। आरोपितों से घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल होण्डा साइन जप्ती कर धारा 379, 411, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बसंतपुर राजकुमार लहरे, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, प्रधान आरक्षक अशोक नाग, आरक्षक अंकित जायसवाल, रूबेन लकड़ा, संतोष गुप्ता, सुबोध पैकरा, संजय पटेल, सैनिक चांदसाय आरक्षक चालक गणेश कुमार शामिल रहे।

Categorized in: