अंबिकापुर। कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में अज्ञात युवक की मौत हो गई। मृत युवक को संजीवनी 108 से राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर में लाया गया, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र की पुलिस ने शव को मच्र्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक के शिनाख्त के प्रयास में लगी है।

Categorized in: